मुबारक मोड सादुल्लाह नगर पे इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम l

मुबारक मोड सादुल्लाह नगर पे इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम l

संवाददाता : मोहम्मद फहीम खान

सादुल्लानगर/ मुबारक मोड पे इफ्तार पार्टी का हर साल की तरह इस साल भी प्रोग्राम किया गया I इफ्तार पार्टी में डॉक्टर फारूक साहब, अब्दुल रहमान रंगरेज, दानिश रंगरेज, कौसीब रंगरेज, दिलसाद रंगरेज, सोयब खान, फजलुर रहमान, आदि मौजूद रहे ,रमजान के मुकद्दस महीने में जुमा को 23वां रोजा रखा गया। जुमा को 23वें रोजे और शनिवार को 24वें रोजे के साथ दूसरा अशरा समाप्त हो जाएगा। 25वें रोजे से रमजान का तिसरा अशरा शुरू होगा, जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का दौर कहा जाता है। इस तिसरे अशरे में रोजेदार अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और तौहैं। यह बातें डॉ. सिराज रंगरेज ने कही। डॉ. फारूक साहब ने बताया कि रमजान का पहला अशरा रहमत (दया) का होता है, जिसमें अल्लाह की विशेष कृपा और बरकत बरसती है। इस दौरान रोजेदारों ने इबादत, कुरआन के पाठ और दुआओं में समय बिताया जाता है। तरावीह की नमाज और गरीबों की मदद से अल्लाह की दया प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पहले अशरे की दुआ लोगों पर बरसी। 23वें रोजे से रमजान का तिसरा अशरा शुरू होगा, जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का दौर कहा जाता है। इस दौरान रोजेदार अपने छोटे-बड़े गुनाहों की तौबा करते हैं और अल्लाह से माफी मांगते हैं। इस अशरे में की गई इबादत और सच्चे दिल से की गई दुआओं को अल्लाह कबूल करता है और अपने बंदों के गुनाह माफ कर देता है। रमजान के इन तीनों अशरे पर प्रकाश डालते हुए दानिश रंगरेज़ ने बताया कि मगफिरत के अशरे में गुनाहों की माफी के लिए तौबा करें। अल्लाह से अपनी गलतियों के लिए सच्चे दिल से दुआ करें। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। कुरआन की तिलावत करें और इबादत में अधिक समय दें। मोहम्मद सईद रंगरेज़ न अपील की है कि वे रमजान के इस तिसरे अशरे में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!