ईरान पर हुए हमलों के खिलाफ जमीयत उलमा बलरामपुर की कड़ी प्रतिक्रिया”
जमीयत उलमा बलरामपुर हाल ही में ईरान पर हुए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की हत्या की घटना की कड़ी निंदा करती है। यह हमला न केवल एक देश की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि मानवता और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए भी गंभीर खतरा है।
जमीयत उलमा बलरामपुर के अध्यक्ष मौलाना जुबैर कास्मी ने अपने बयान में कहा कि किसी भी देश के नेता की इस प्रकार हत्या किया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून और इंसानियत के खिलाफ है। दुनिया के अमन-पसंद लोगों को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए और ऐसे हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए।
जमीयत उलमा बलरामपुर के खजांची मौलाना मोहम्मद कासिम सईदी ने भी इस घटना की भरपूर निंदा करते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों की जान लेना और युद्ध को बढ़ावा देना किसी भी तरह जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है और इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी।
जमीयत उलमा बलरामपुर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह आगे ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए और विश्व शांति कायम करने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
जारी कर्ता:
जमीयत उलमा बलरामपुर
