पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

होली पर्व के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा भ्रमण कर अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, जनपदवासियों एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को दी गई शुभकामनाएं-

प्रधान संपादक : मोहम्मद फहीम खान

गोण्डा। होली/रंगोत्सव पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.03.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की गई कि सभी नागरिक इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें तथा निरंतर भ्रमणशील रहकर पैट्रोलिंग सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!