रूस भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया गिरोह का सरगना |

रूस भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया गिरोह का सरगना |

संवाददाता : मोहम्मद फहीम खान

गोंडा में SOG और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विदेश (रूस) में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह पहचान बदलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपना जाल फैलाए हुए था।

​फेसबुक के विज्ञापन से बिछाया जाल, गोण्डा में बनाया ‘ठगी का हेडक्वार्टर’
​पुलिस जांच के अनुसार, अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ शमशाद खान (निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार) ने गोण्डा के उतरौला रोड स्थित हर्ष टावर में “मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल” के नाम से एक फर्जी कार्यालय खोला था।
​तरीका-ए-वारदात: आरोपी सोशल मीडिया (फेसबुक) पर रूस (मास्को) में आकर्षक वेतन वाली नौकरी का विज्ञापन डालता था।

​झांसा: युवाओं को फर्जी वीजा, नकली ऑफर लेटर और कूटरचित एग्रीमेंट देकर विश्वास में लिया जाता था।
​वसूली: आरोपी प्रति व्यक्ति ₹1 लाख से 2 लाख तक वसूलता था। शुरुआती जांच में लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान लगाया गया है।

​तीन जनपदों के पीड़ितों ने खोला मोर्चा
​इस गिरोह के खिलाफ गोण्डा, बस्ती और देवरिया के पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी:
​गोण्डा के अवधेश कुमार पाण्डेय को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाकर आरोपी फरार हो गया। उनसे ₹1.30 लाख ठगे गए।
​बस्ती के मस्तराम निषाद से ₹1.25 लाख और पासपोर्ट लेकर नकली दस्तावेज थमा दिए गए।
​देवरिया के कृष्ण कुमार गोंड से ₹1.70 लाख की ठगी की गई और उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट बुलाकर आरोपी ने फोन बंद कर लिया।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने SOG और सर्विलांस टीम को आरोपी के पीछे लगाया था। सटीक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह भागने की फिराक में था।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: > नाम: विवेक कुमार उर्फ शमशाद खान
पता: बेला गोला हरिनगर, थाना रामनगर, जिला पश्चिमी चम्पारण, बिहार।

​इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
​अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत हैं:
​धारा 318(4): धोखाधड़ी (Cheating)
​धारा 319(2): प्रतिरूपण द्वारा छल
​धारा 338, 336(3), 340(2): कूटरचित दस्तावेज तैयार करना

​पुलिस की अपील: पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि विदेश भेजने वाली किसी भी एजेंसी की सत्यता की जांच जिला प्रशासन या संबंधित विभाग से अवश्य करा लें और सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!