मोकलपुर की क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन l
मोकलपुर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य अभिषेक तिवारी नीरज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और पुलिया के शीघ्र निर्माण की मांग की।
इस धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन लाल यादव तथा जिला पंचायत सदस्य अमर यादव और बसंत यादव भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय जनता की समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता प्रिंस कुमार मल्ल ने लिखित आश्वासन दिया कि अप्रैल माह से पहले ही पुलिया के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा तथा फिलहाल आवागमन को सुचारु रखने के लिए अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत कराई जा रही है, ताकि क्षेत्र की जनता को परेशानी न हो।
नेतृत्व कर रहे अभिषेक तिवारी नीरज ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और जब तक पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आवाज उठती रहेगी।
इस मौके पर संदीप सक्सेना पवन सिंह सचिन कनौजिया सुरेंद्र ओमकार यादव वालीउल्लाह रवि पांडे चित्रांश मौर्य अखिलेश कुमार पाठक नरेंद्र पाठक अंकित गुप्ता ध्रुव चंद पाठक अमर पाठक दीपक विजय कुमार कनौजिया पहलाद शर्मा इंदर कुमार विजय कुमार विजय वर्मा आदित्य वर्मा बबलू गौतम सूरज साहू सुरेंद्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे l

